![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220722-WA0032.jpg)
राजकीय उच्च विद्यालय बारवा ने दोहराया इतिहास।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह विद्यालय के दो बच्चों का सुपर 100 में हुआ चयन।
कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई : राजकीय उच्च विद्यालय बारवा कुरुक्षेत्र के दो बच्चों जसप्रीत पुत्री टेकचन्द तथा अंजली पुत्री राजेश कुमार सुपर 100 में चयन हुआ है। बच्चों के चयन पर विद्यालय में काफी खुशी का माहौल है। पिछले वर्ष भी इस विद्यालय के दो बच्चों का चयन सुपर 100 में हुआ था। विद्यालय के मुख्याध्यापक रमेश चन्द ने दोनों बच्चों को आज सम्मानित किया तथा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बारवा स्कूल का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी बहुत अच्चा रहा। दसवीं कक्षा में 35 बच्चों में 31 बच्चे उत्र्तीण हुए। 18 बच्चों की मैरिट आई एवं चार बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक रमेश चन्द्र, मिडल हैड जोगिन्द्र सिंह, अमृता गर्ग, सुभद्रा, रमेश, राजीव, सुदेश, रेखा, अनिल व आलोक आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
सुपर 100 में चयनित बच्चों के साथ विद्यालय के मुख्याध्यापक तथा अन्य स्टाफ सदस्य।