थाना- रानी की सराय
छेड़खानी व मारपीट में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 18.07.2022 को वादी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया जिसमें दिनांक 17.07.2022 की रात्रि करीब 23.00 बजे अभियुक्त 1. सूरज सरोज पुत्र विजय लाल सरोज ग्राम चांदीटीकर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ 2. सिकन्दर सरोज पुत्र फौजदार सरोज 3. मिथिलेश पुत्र रामलखन सरोज साकिनान जलालपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की पुत्री को घर में घुसकर जबरजस्ती उठाकर पास के खेत में ले जाना तथा सूरज सरोज द्वारा छेड़खानी करना व उपरोक्त मुल्जिमानों द्वारा मारपीट करना व दिनांक 18.07.2022 को समय 14.00 बजे सुनील पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम सिरवा उसाउर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ व 8-10 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा एक राय होकर हाथ में लाठी डण्डा लेकर मारना पीटना जिससे रीता पत्नी रामबृज, रामकेश पुत्र स्व0 सुधिराम, गोलू पुत्र रामबृज, निशा पुत्री सतई को चोटे आना व भतीजा अवधेश कुमार को सिकन्दर द्वारा फोन से जान से मारने की धमकी देना जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 228/2022 धारा 147/148/452/323/504/507 भा0द0वि0 व 7, 8 पाक्सों एक्ट पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 22.07.2022 को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी रानी की सराय के कुशल निर्देशन में व0उ0नि0 निशात जमा खां मय हमराह ओमप्रकाश गौड़ , कां0 शशिभूषण के द्वारा मु0अ0सं0 228/2022 धारा 147/148/452/323/504/507 भा0द0वि0 व 7, 8 पाक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त सिकन्दर सरोज पुत्र फौजदार सरोज ग्राम जलालपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ व मिथिलेश उर्फ राज पुत्र रामलखन ग्राम जलालपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को समय 10.55 बजे रूदरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग–
- मु0अ0सं0 228/2022 धारा 147/148/452/323/504/507 भा0द0वि0 व 7, 8 पाक्सों एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त – - सिकन्दर सरोज पुत्र फौजदार सरोज ग्राम जलालपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
- मिथिलेश उर्फ राज पुत्र रामलखन ग्राम जलालपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
व0उ0नि0 निशात जमा खां, कां0 ओमप्रकाश गौड़ व कां0 शशिभूषण थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।