फिरोजपुर 24 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने भगवान श्री परशुराम मंदिर ब्राह्मण सभा नमक मंडी (रजि:) को दो व्हीलचेयर भेंट किए।
सबसे पहले पंडित लेखराज त्रिपाठी ने मंत्रों उच्चारण के बाद भगवान श्री परशुराम जी की ओर से आशीर्वाद दिया।
क्लब के अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी ने कहा कि हमारी क्लब समय-समय पर स्लम एरिया बस्ती में जाकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करती रहती है। उन्होंने अपनी मंशा जाहिर की कि किसी हैंडीकैप को व्हीलचेयर देनी है। इसलिए उन्होंने ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर को चुना है। व्हीलचेयर भेंट करते समय क्लब के प्रधान श्री संदीप तिवारी ,सेक्रेटरी श्री कुणाल पुरी, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंगला, जशन संधू तेजिंदर सिंह संधू और राजीव शर्मा उपस्थित थे।
श्री ब्राह्मण सभा की ओर से प्रधान पंडित प्रवीण शर्मा, सरहदी लोक सेवा समिति के प्रधान श्री कमल शर्मा, पंडित देशराज शर्मा, प्रदीप चानना, पंडित नरेश शर्मा, पंडित अश्वनी शर्मा पुजारी पंडित लेखराज शर्मा, परवीन सलवान, रमेश मोंगा इत्यादि उपस्थित थे।
ब्राह्मण सभा की ओर से रोटरी क्लब के प्रधान व सभी सदस्यों को सरोपा भेंट किया गया और सभी को सम्मान चिन्ह भेंट किया गया।
प्रधान प्रवीण शर्मा और कमल शर्मा ने बताया कि यह व्हीलचेयर हम उन परिवारों को देंगे जिन को इसकी जरूरत है। जरूरत पूरी हो जाने के बाद वह व्हीलचेयर वापस सभा में लाई जाएगी और फिर से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दी जाएगी। इसके लिए ब्राह्मण सभा ने रोटरी क्लब के प्रधान और सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।