रिर्पोट पदमाकर पाठक
भारत विकास परिषद की आदर्श शाखा ने मनाया कारगिल विजय दिवस।
आजमगढ। 26 जुलाई को भारत विकास परिषद आदर्श शाखा आजमगढ़ द्वारा नगर पालिका स्थित मेहता पार्क में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। शाखा की अध्यक्ष छाया अग्रवाल ने बताया कि 26 जुलाई को हम भारतवासी कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। और यह विजय हमारे देशभक्त, वीर, अनुशासन प्रिय और विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित ना होने वाले फौजी भाइयों की वजह से ही संभव हो सका है।विजय दिवस अपनी जान देकर जिसने तिरंगे की शान रखी थी, हाथों में बंदूक उठाकर उसने भारत मां की रक्षा की थी, चखाया था हार का स्वाद पाकिस्तान को उसके मुंह पर लगाम लगाई थी, कारगिल युद्ध में जीतकर भारत ने एक नई इतिहास की गाथा रचाई थी, गोलियों से लड़े थे वो जवान लहू की नदियां बहा दी थी, अपनों से बिछड़ कर उन्होंने हमारे लिए जीत की धून गाई थी, जवानों को मेरा शत शत नमन, जिन्होंने जान की बाजी लगाई थी, शहीद होकर भी उन्होंने अपने देश की रक्षा की थी।
वंदे मातरम जय हिंद भारत माता की जय के नारे लगाकर नमन किया गया। कार्यक्रम में शाखा की रेखा अग्रवाल, नीधि मोदी, प्रिया अग्रवाल और अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।