थाना- मेंहनगर
गैंगस्टर एक्ट में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- दिनांक 12.06.202 को वादी राजेश सिंह पुत्र रामचेत सिंह सा0 रामपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि विपक्षी अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह सा0 रामपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ द्वारा पोखरे की जमीन को अवैध कब्जेदारी की विवाद को लेकर गिरोह बनाकर वादी के भाई अजीत सिंह को जान मारने के नियत से क्रूरता पूर्वक चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/22 धारा 302/307/504/506/34 भादवि 4/25 आर्म्स एक्ट वनाम 1. राहुल सिंह पुत्र हरिवंश सिंह 2. अजीत सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह 3 अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह 4. शैलेष सिंह उर्फ मिन्टू सिंह साकिनान रामपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ के पंजीकृत कर बाद विवेचना आरोप पत्र मा0 न्याया0 12.8.21 को प्रेषित किया गया, अभियुक्त उपरोक्त एक अभ्यस्त किस्म के अपराधी है जिनका एक सुसंगठित गिरोह है जो आर्थिक, भौतिक तथा बुनियादी लाभ के लिए अपराध कारित करते है। जनहित व अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 241/22 धारा 3(1) यू0पी0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधि0 के तहत अभियोंग दर्ज किया गया है प्राम्भिक विवेचक उ0नि0 सुभाष तिवारी द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी की विवरण – दिनांक- 26.07.2022 को थानाध्यक्ष बसन्त लाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह सा0 रामपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ को अभियुक्त के घर पर दविश देकर समय करीब 13.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का स्थान– अभियुक्त का घर बहद ग्राम रामपुर. समय 13.20 बजे
पंजीकृत अभियोग- - मु0अ0सं0 241/22 धारा 3(1) यू0पी. गैंगस्टर एक्ट थाना मेंहनगर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- - मु0अ0सं0 122/22 धारा 302/307/504/506/34 भादवि 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर आजमगढ़।
2.मु0अ0सं0 241/22 धारा 3(1) यू0पी. गैंगस्टर एक्ट थाना मेंहनगर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त – - अंकित सिंह पुत्र उमेश सिंह सा0 रामपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष बसन्तलाल, का0 हिमान्शु गिरी , का0 सोनू यादव, का0 हीरालाल, म0का0 सुप्रिया राय का0 पवन कुमार यादव थाना मेंहनगर आजमगढ़