जौनपुर :
दुराचार व पाक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
पूर्वांचल ब्यूरो
रामपुर (जौनपुर) के नेवढ़िया पुलिस ने दुराचार व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया।
एक गांव की किशोरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दस दिन पूर्व भोर में वह खेत में शौच के लिए गई थी। वहीं सतीश राजभर ने मुझे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से किसी तरह छूटने के बाद शोर मचाती हुई भागी। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपित फरार हो गया। सोमवार की सुबह घर आने की भनक लगने पर थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह और उनके हमराहियों ने आरोपित को दबिश देकर धर दबोचा। आवश्यक लिखापढ़ी कर चालान कर दिया।