हरियाणा: आचार्य त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज गो. अतुल स्मृति सम्मान से अलंकृत

आचार्य त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज गो. अतुल स्मृति सम्मान से अलंकृत।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उत्तरप्रदेश वृन्दावन : परिक्रमा मार्ग स्थित स्वामी करपात्र धाम आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत श्रीराधा सनेह बिहारी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वामी करपात्र धाम के अध्यक्ष आचार्य त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज को उनके द्वारा धर्म-अध्यात्म व गौ सेवा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने के लिए उन्हें “गो. अतुल स्मृति सम्मान” से अलंकृत किया ।यह सम्मान उन्हें ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ व समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह, शॉल व पटुका ओढ़ाकर एवं ठाकुरजी का प्रसाद आदि भेंट कर के किया।
श्रीराधा सनेह बिहारी सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि आचार्य त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज के विशेष कृपा पात्र हैं।उन्ही की प्रेरणा से वे विश्वभर में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।उनको यह सम्मान प्रदान करते हुए हमें अपार हर्ष और आनंद की अनुभूति हो रही है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि आचार्य त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज श्रीमद्भागवत पुराण के साथ – साथ अन्य ग्रंथो व पुराणों के प्रकांड विद्वान हैं।वे धर्म व अध्यात्म की बहुमूल्य थाती हैं।उनका यह संकल्प है कि वे सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा, संरक्षण, उन्नयन एवं पुनरोत्थान के लिए आजीवन जुटे रहेंगे।
इस अवसर पर पूज्य दंडी स्वामी प्रमोद महाराज, आचार्य दिवाकर वशिष्ठ,आचार्य हरिओम गुरुजी, आचार्य सुदेश महाराज, आचार्य राम सुदर्शन मिश्रा, प्रमुख समाजसेवी पंडित सुरेश कुमार जोशी, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य पवन कृष्ण,पंडित राजाराम मिश्र,
आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति विशेष रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: जवाहर नवोदय विद्यालय,अनौगी ,कन्नौज  शिक्षक- अभिभावक परिषद का गठन   - डॉ भगवान सिंह

Thu Oct 20 , 2022
जवाहर नवोदय विद्यालय,अनौगी ,कन्नौज  शिक्षक- अभिभावक परिषद का गठन   – डॉ भगवान सिंह जलालाबाद कन्नौज संवाददाता मतीउल्लाह कन्नौज। जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी कन्नौज में  प्राचार्य डॉ०भगवान सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय में शिक्षक अभिभावक परिषद के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठकका शुभारंभ विद्या की […]

You May Like

advertisement