बगडहरा वार्ड नम्बर पांच में मिला नील गाय, देखने को उमड़ी भीड़
जोकीहाट ( अररिया )
थाना क्षेत्र के बगडहरा वार्ड संख्यानरंरा गांव पहुंच गया ग्रामीणों ने इसे पकड़ कर वार्ड संख्या 5 में रखा है। वही नील गाय देखने वाले की भीड़ लगी है। कोई इसे नील गाय कह रहे हैं तो कोई दूसरे प्रजाति का हिरण कह रहे हैं। नील गाय की आंखें कमरे की लेंस की तरह चमक रहा था। जिसे लोग देख कर काफी उत्साहित भी हो रहे थे।वही नील गाय मिलने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस जिला प्रशासन,तथा वन विभाग प्रमंडल को भी दी गई है।समाचार प्रेषण तक पुलिस व वन विभाग के कर्मी भी नही पहुच पाए थे। वहीं नील गाय देखने को काफी भीड़ उमड़ पड़ी।