थाना- फूलपुर
हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- दिनाक 06.10.2022 को नीलू सिंह पुत्री विन्ध्याचल सिंह साकिन ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर वर्तमान पता सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर हिन्दी लिखित दिनांकित 06.10.2022 आवेदक श्री विन्ध्य़ाचल सिंह पुत्र स्व0 श्री दयाराम सिंह निवासी ग्राम ताखी पूरब थाना शाहगंज जिला जौनपुर बाबत पुरानी रंजिश व मुकदमा की बात को लेकर विपक्षी आदर्श यादव उर्फ छोटेलाल यादव पुत्र कामता यादव निवासी उसर भादी थाना शाहगंज आदि द्वारा वादी के पुत्र अमित सिंह की स्कार्पियों गाडी को रास्ता अवरूद्ध कर रोक लेने व एक राय होकर गोले बंदी करके गाली गलौज तथा जान मारने की धमकी देते हुये चारों तरफ से घेर लेने , मारपीट करने व विपक्षी संजय यादव व विनोद यादव के ललकारने पर आदर्श यादव उर्फ छोटेलाल यादव उपरोक्त द्वारा जान मारने की नियत से अमित के सर पर फरसे से जोरदार प्रहार करने व बीच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये चले जाने मारपीट में आई चोटों से अमित के गम्भीर रूप से घायल हो जाने व बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में तथा लालबहादुर यादव व प्रमोद यादव विपक्षी गणों के साथ घटना के षडयन्त्र करने में साथ होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 322/22 धारा 147,148,149,307,323,342,504,506,120 बी भादवि पंजीकृत किया गया था जिसमें मजरूब अमित कुमार सिंह पुत्र विन्ध्याचल सिंह साकिन कटार थाना फूलपुर आजमगढ़ की दौराने इलाज मृत्यु होने के उपरान्त मुकदमा उपरोक्त में धारा 307 भादवि का लोप करते हुए धारा 302 भादवि में तरमीम किया गया। अग्रिम विवेचना प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जायेगी।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 02.11.2022 को प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लालबहादुर पुत्र स्व0 निहोर यादव निवासी खानजहांपुर थाना फूलपुर जनपद आजगढ सरायमीर रेलवे स्टेशन के पास से समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
सम्बन्धित अभियोग-
मु0अ0सं0- 322/22 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 342, 504, 506, 120 बी भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 93/22 धारा 352/504/506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
- मु0अ0सं0 322/22 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 342, 504, 506, 120 बी भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- - लालबहादुर पुत्र स्व0 निहोर यादव निवासी खानजहांपुर थाना फूलपुर जनपद आजगढ उम्र 59 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम - प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह का0 आदेश यादव का0 विनोद यादव का0 प्रदीप यादव थाना –फूलपुर, आजमगढ़ ।