![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/06.jpeg)
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बुधवार को जिला पंचायत में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने नये सीईओ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गुरूवार को उन्होंने जिला पंचायत की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित शाखाओं के कामकाज की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारी, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। नवपदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। इसके पूर्व वे जांजगीर-चांपा में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है और ग्रामीणजनों की समस्याओं का निदान त्वरित करना है।