अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के निधन पर षडदर्शन साधुसमाज एवं समाजसेवी संस्थाओं ने किया शोक व्यक्त।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के कुरुक्षेत्र में सेक्टर 5 स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने लगातार पहुंच रहे हैं राजनीतिज्ञ एवं गणमान्य नागरिक।
कुरुक्षेत्र, 4 नवम्बर : करीब तीन दशक पहले धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख नरेंद्र जोशी के पिता पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी के कुरुक्षेत्र में गत दिवस आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का लगातार सिलसिला जारी है। उनके सेक्टर 5 स्थित निवास पर बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञ, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को षडदर्शन साधुसमाज एवं ब्राह्मण सभा ने स्व. लक्ष्मी चंद जोशी के निधन पर शोक प्रकट किया। इस मौके पर वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक , जयनारायण शर्मा, प. पवन शर्मा पोनी, राम पाल शर्मा, विजय शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसी के साथ महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के अध्यक्ष विनय गुप्ता, कपिल मित्तल, प्रमोद बंसल, जंग बहादुर सिंगला, अशोक गर्ग इत्यादि ने भी शोक व्यक्त किया। पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गाबा, तरुण कपूर, विजय सलूजा इत्यादि भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।
स्व. लक्ष्मी चंद जोशी।