जांजगीर-चांपा ,05 नवम्बर, 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जिले में धान खरीदी 1 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है। इसी कड़ी में कल एसडीएम चांपा ने सारागांव तहसील के ग्राम कड़ारी, झरना, गिधौरी और सरहर धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण एसडीएम ने धान केन्द्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र में धान बेचने आये किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के लिए केन्द्र में पेयजल, छांव की माकूल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सहित चेक लिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों में कम्प्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर, इंटरनेट कनेक्शन, आद्रता मापी यंत्र, तौल हेतु कांटा बांट की उपलब्धता, बारदाना सहित अन्य निर्धारित सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Next Post
<strong>कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में शिवरीनारायण के महानदी घाट में सम्पन्न हुआ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन का मॉक एक्सरसाइज</strong>
Sat Nov 5 , 2022
You May Like
-
4 months ago
पनगांव व रसेड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा आज