अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पिता के निधन पर टी. वी. चैनल संपादक सहित अनेक संस्थाओं ने किया शोक व्यक्त।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
राजनीतिज्ञों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों ने किया शोक व्यक्त।
कुरुक्षेत्र, 5 नवम्बर : करीब 27 वर्ष पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर वहां के विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम. डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख नरेंद्र जोशी के पिता पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी के कुरुक्षेत्र में गत दिवस आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का लगातार सिलसिला जारी है। उनके सेक्टर 5 स्थित निवास पर बड़ी संख्या में पत्रकार, मीडिया संस्थानों के सम्पादक, राजनीतिज्ञ, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक पहुंच रहे हैं। शनिवार को एम.एच. वन के संपादक नवीन शर्मा, उन्नत केसरी के संपादक कौशिक जी , वरिष्ठ पत्रकार विजय अग्निहोत्री, अमन कपूर, इनेलो के प्रदेश सचिव सोनू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डी. डी. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परीक्षित मदान, सुरक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अशोक त्यागी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ए.आर. सतीश शर्मा, बी. डी. मदान, प्रवीण भारद्वाज, राकेश गोयल इत्यादि ने शोक व्यक्त किया। जयराम संस्थाओं की ओर से राजेश सिंगला ने शोक व्यक्त किया। इस मौके पर डा. श्याम सुंदर, मंजूर सिंह, प्रभु दयाल, रविकांत त्यागी, भारत भूषण, विनोद गोयल, हरविंदर सिंह, दीपक गुप्ता इत्यादि भी शोक व्यक्त करने के लिए जोशी के सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंचे।
स्व. लक्ष्मी चंद जोशी।