हरियाणा: कुरुक्षेत्र से संत महापुरुषों के साथ शुक्रताल गए अनेकों श्रद्धालु

कुरुक्षेत्र से संत महापुरुषों के साथ शुक्रताल गए अनेकों श्रद्धालु।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 6 नवम्बर : नवग्रह धाम के संस्थापक एवं श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र के महंत बंसी पुरी जी महाराज तथा अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में कुरुक्षेत्र, पिहोवा एवं विभिन्न गांवों से सैंकड़ों श्रद्धालु शुक्रताल तीर्थ के लिए गए हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि कुरुक्षेत्र से डा. अभिषेक कुश के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों द्वारा संचालित हो रहे विष्णु महायज्ञ में शुक्रताल में सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंचे रहे हैं। उन्होंने बताया कि महंत बंसी पुरी एवं स्वामी महेश पुरी के द्वारा संचालित महायज्ञ में अनेकों संत महापुरुष भी शामिल हो रहे हैं। यह महायज्ञ 8 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि संतों के प्रयासों से ही शुक्रताल तीर्थ का नवनिर्माण हुआ है। महंत बंसी पुरी ने बताया कि विगत कई वर्षों से शुक्रताल में कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित श्री पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर तथा दक्षिण काली पीठ द्वारा कार्तिक महीने के पुण्य अवसर पर भागवत कथा, श्री विष्णु महायज्ञ तथा संत महापुरुषों के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार भी ध्वज पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ महायज्ञ 8 नवम्बर तक चलेगा। यहां देशभर से आने वाले संतों के लिए निशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कार्तिक महीने को भगवान विष्णु का पवित्र महीना माना गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का मतदाता जागरूकता अभियान जारी

Sun Nov 6 , 2022
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का मतदाता जागरूकता अभियान जारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित किए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम। कुरुक्षेत्र, 6 नवम्बर : कुरुक्षेत्र के विभिन्न गांवों में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया संस्था मतदाता जागरूकता अभियान चलाए हुए है। […]

You May Like

advertisement