सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का मतदाता जागरूकता अभियान जारी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित किए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम।
कुरुक्षेत्र, 6 नवम्बर : कुरुक्षेत्र के विभिन्न गांवों में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया संस्था मतदाता जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र में उनकी भूमिका एवं शक्ति से अवगत करवाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गांव खेडी शीशगराँ में सेवा ट्र्स्ट यूके इंडिया ने अपनी को स्पॉन्सर कम्पनी डाबर इंडिया के सहयोग से जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल की अध्यक्षता में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं को अपने मत के प्रयोग के बारे में ट्र्स्ट द्वारा विस्तार से बताया गया। पवन मित्तल ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में रहते हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोगों की, लोगों के लिए ओर लोगों द्वारा सरकार चुनी जाती है। पंचायत चुनाव इस लोकतंत्र के महायज्ञ की एक इकाई है। जिसका उद्देश्य गांवो के विकास में सरकार की सहभागिता है। पंचायत चुनाव हर 5 साल बाद होते हैं। इन चुनावों के द्वारा हम गांवो के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास को सुनिश्चित करते हैं। ताकि वो भी अपनी सहभागिता कर सके। अतः लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमें अपने मत के रूप में आहुति डालनी चाहिए। हम सब को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए।इस कार्यक्रम में जिन महिलाओं ने भाग लिया, उन्होंने भी कहा कि हम अपने मत का प्रयोग जरूर करेंगी। सभी ने इस मतदाता जागरूकता के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का धन्यवाद किया, जो उसने लोगों इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा महिलाओं को रियल जूस और डाबर वाटिका शैम्पू भी दिया गया। इस कार्यक्रम में खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन ने विशेष सहयोग किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में गांव से नीतू देवी, राज रानी, ऊषा, अमनदीप, रजनी, मोनिका, मेनका, अमरीक कौर, हरजीत कौर, गुरमीत कौर, सुमन इत्यादि उपस्थित रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं एवं अन्य।