थाना जहानागंज
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
दिनांक 27.03.2023 की रात्री को वादी थाना जहानागंज जनपर आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त मोनू कुमार पुत्र कवलधारी निवासी धनारबाध थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला -फुसलाकर भगा ले जाया गया। वादी द्वारा अभियुक्त के भाई से पूछे जाने पर अभय कुमार द्वारा वादी को गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दिया गया। पीडिता अपने साथ जेवरात और नगद पैसा भी लेकर चली गई है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 148/23 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
आज दिनांक 28.04.2023 को उ0नि0 अशोक सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मोनू कुमार पुत्र कवलधारी निवासी धनारबाध थाना जहानागंज आजमगढ़ को कादीपुर बाजार से समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0स0 148/23 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
मोनू कुमार पुत्र कवलधारी निवासी धनारबाध थाना जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, उ0नि0 अशोक सोनकर मय हमराह थाना जहानागंज आजमगढ़