थाना- महराजगंज
दीवाल की बाउण्ड्री को गिराने व उसके ईट को अपने साथ उठा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)–
वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तम नरायन उर्फ बाढू पुत्र बलदेव यादव निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के चक सं0 1716 व गाटा सं0 968 पर बनी दीवाल की बाउण्ड्री को जबरदस्ती दबंगयी के बल पर जेसीबी से तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा ईट को अपने साथ उठा ले जाया गया, जिसका विरोध करने पर अभियुक्त, वादी को भद्दी भद्दी गाली देते हए मारने पर अमादा हो गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 136/23 धारा 447,504,506,427,379,352 IPC पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की विवरण–
आज दिनांक 29.04.23 को उ0नि0 मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त श्याम नरायन उर्फ बाढू पुत्र बलदेव यादव निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को सहदेवगंज बाजार से समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
136/23 धारा 447,504,506,427,379,352 IPC थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
श्याम नरायन उर्फ बाढू पुत्र बलदेव यादव निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़