हरियाणवी संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले कलाकार हुए सम्मानित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरे।
कुरुक्षेत्र, 1 मई : प्रेरणाप्रद आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रेरणा संस्था एवं प्रज्ञा साहित्यिक मंच द्वारा हरियाणवी संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। प्रेरणा के संस्थापक डा. जयभगवान सिंगला ने बताया कि लाला रामस्वरूप सभागार में हरियाणा ,पंजाब दिल्ली ,राजस्थान के अनेकों कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस मौक़े पर हरियाणा कला परिषद के कलाकारों द्वारा हरिकेश पपोसा के नेतृत्व में और कलाकारों ने सरस्वती वंदना, कथक व हरियाणा संस्कृति से ओतप्रोत हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किए। हरियाणवी संस्कृति की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर डा. जय भगवान सिंगला ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। सिंगला ने कहा कि नृत्य की विधा में सभी प्रकार के योग सम्माहित हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इसलिए इंसान को इस प्रकार की गतिविधि से जुड़ा रहना चाहिए। संस्था की प्रधान रेणु खुंगर ने सभी कलाकारों के साथ हरियाणा कला परिषद का धन्यवाद किया।
सम्मानित होने वाले कलाकार।