थाना- महराजगंज
वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
- पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में) – दि0 -01.05.23 को करीब 17.50 बजे शाम को वादिनी/पीड़िता मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त संदीप यादव पुत्र मूलचन्द्र यादव सा0 रामपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी के साथ अवैध सम्बन्ध बनाना व वादिनी के प्रेगनेंट हो जाने पर गर्भपात कराना व शादी के लिए कहने पर गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 138/23 धारा 376/313/504/506 भादवि बनाम संदीप यादव के पंजीकृत कर विवेचना सम्पादित की जा रही है ।
- गिरफ्तारी की विवरण –
दिनांक- 04.05.2023 को थानाध्यक्ष श्री कमलकान्त वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र मूलचन्द्र यादव सा0 रामपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ रो भैरोबाबा मन्दिर गेट के पास से समय करीब 05.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 138/23 धारा 376/313/504/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 138/23 धारा 376/313/504/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त – 1. संदीप यादव पुत्र मूलचन्द्र यादव सा0 रामपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थानाध्यक्ष श्री कमलकान्त वर्मा मय हमराह का0 अमित पाल का0 संतोष खरवार म0आ0 गुड़िया यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़