पंच धूणी अग्नि तपस्या के चलते महंत राजेंद्र पुरी ने किया बुद्ध पूर्णिमा पूजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया सनातन धर्म में बुद्ध पूर्णिमा पूजन का विशेष महत्व।
महंत राजेंद्र पुरी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश और प्रदेशवासियों के साथ मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।
कुरुक्षेत्र, 5 मई : जग ज्योति दरबार में चल रही 41 दिवसीय पंच धूणी अग्नि तपस्या के 10वें दिन शुक्रवार को महंत राजेंद्र पुरी ने बुद्ध पूर्णिमा पूजन के दिन विशेष पूजन किया। इस मौके पर आशीर्वाद लेने पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बताया कि सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है तथा इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि वैशाख पूर्णिमा को ही भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
पूजन के उपरांत जग ज्योति दरबार के गद्दी नशीन महंत राजेंद्र पुरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने ईमानदारी और पारदर्शी नीतियों के साथ साधु समाज और हिंदू धर्म की रक्षा करने वाले, मंदिर और धार्मिक संस्थानों के हितैषी भी है। हरियाणा प्रदेश में पिछले कई सालों से हिंदुत्व और राम का नाम लेने वाले कार्यक्रम में होने लगे हैं। लोगों में सनातन के लिए जागरूकता हुई है। लोग हिंदू धर्म और राम नाम की बाते खुलकर करने लगे हैं।
महंत राजेंद्र पुरी कहा कि 2024 में जग ज्योति दरबार धर्म के साथ साथ राजनीतिक तौर से भी लोगों की सेवा करने में पीछे नहीं रहेगा। जिसके लिए प्रदेशवासियों से महंत राजेंद्र पुरी ने अपील करते हुए कहा कि जात बिरादरी को भूलकर पहले अपने हिंदू होने पर गर्व करें। जिस बिरादरी में जन्म लिया उस पर गर्व करना चाहिए।
पंच धूणी अग्नि तपस्या करते हुए महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।