प्राचीन श्री शिवालय मंदिर जीरा गेट फिरोजपुर शहर में ग्रीष्म ऋतु जेष्ठ मास में भगवान शिव पिंडी स्वरूप को मिट्टी की गागर को जल अभिषेक के लिए किया गया स्थापित
पंडित करण त्रिपाठी द्वारा अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों को लेकर कलश पूजन एवं रूद्र अभिषेक करवाया गया
फिरोजपुर 11 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
प्राचीन श्री शिवालय मंदिर जीरा गेट फिरोजपुर शहर द्वारा ग्रीष्म ऋतु जेष्ठ मास में भगवान शिव पिंडी स्वरूप को शीतल रखने के प्रयास हेतु “मिट्टी की गागर” को जलअभिषेक के लिए स्थापित करने हेतु सर्वप्रथम पंडित करण त्रिपाठी जी द्वारा कलश पूजन एवं एवं रुद्राभिषेक करवाया गया। और भगवान शिव से समस्त विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि की इस शिव पूजा में अमृत वेला प्रभात वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भी प्राचीन शिवाला मंदिर में पूजा की जिसके लिए अमृत वेला की टीम करण त्रिपाठी जी का दिल से धन्यवाद किया।
पंडित करण त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि यह सर्वप्रथम प्रयास है कि जेष्ठ मास में भगवान शिव का अभिषेक मिट्टी की गागर से किया जाए क्योंकि मिट्टी शीतल ठंडी होती है और मिट्टी के बर्तन से अभिषेक करने पर भगवान को भी शीतलता का भाव रहेगा,रुद्राभिषेक मे उपस्थित -पंडित करन त्रिपाठी,कुलवंत राय सलूजा, राजेश वासुदेवा,निर्मलजीत अरोड़ा, वीनू अरोड़ा, प्रिया धवन लोकेश तलवाड़,विपन उप्पल, मनोज गखड़, मोहिंदर पाल बजाज, वरिंदर चावला, अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।