मेहनगर, आजमगढ़ :नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न।
मेंहनगर नगर निकाय चुनाव सुबह 7 बजे से 13 बूथों पर सभी पार्टियों के एजेन्टो को बैलड बाक्स चेक कराते हुए मतदान केन्द्र पर काफी संख्या में लोग अपने मत का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में अपने अपने मतों का प्रयोग किया, सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर सभी वार्डों में पुलिस अधिकारी के साथ जिला विकास अधिकारी,व एडिशनल एसपी उपजिलाधिकारी मेहनगर क्षेत्राधिकारी शाहगंज व थानाध्यक्ष मेहनगर मय फोर्स के साथ पूरे कस्बे के साथ साथ भ्रमण करते रहे। मतदान देने का उत्साह नौजवान, बुजुर्ग, दिब्यांगो में भी चढ़ बढ़कर भाग लिया। केशव राम आर्य विद्यालय पर बूथ संख्या 6 पर दुखना देवी पत्नी सुखराम सरोज उम्र 70 वर्ष अपने बेटे कुमार सरोज की गोद में बैठकर मतदान स्थल पर पहूचकर अपने मत का प्रयोग किया।शाम 6बजे तक कुल मतदाता 12322 में 7938 वोट पोल हुआ जिसमें 64.42 प्रतिशत वोट पोल हुआ।