संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा स्टेशन अधीक्षक अमृतसर तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर का किया गया निरीक्षण

संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा स्टेशन अधीक्षक अमृतसर तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर का किया गया निरीक्षण

फिरोजपुर 12 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा स्टेशन अधीक्षक, अमृतसर तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संसदीय समिति से माननीय सांसद श्री सुशील कुमार गुप्ता, श्रीमती संगीता यादव और श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री सुधीर कुमार, कार्यपालक, निदेशक, स्थापना (सामान्य) रेलवे बोर्ड, डॉ मोनिका अग्निहोत्री, मुख्य राजभाषा अधिकारी, मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, डॉ सीमा शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर, डॉ रोशनी खुबचंदानी, उप महाप्रबंधक/ राजभाषा, मुख्यालय (बड़ौदा हाउस), श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक/ओपी, फिरोजपुर, श्री अक्षय कुमार पठानिया, स्टेशन अधीक्षक अमृतसर तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान समिति ने दोनों कार्यालयों में राजभाषा नियमों के पालन से संबंधित प्रश्न किए। समिति ने निरीक्षण में उपस्थित अधिकारियों को राजभाषा में ज्यादा से ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने राजभाषा के नियमों के पालन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए निरीक्षण में उपस्थित अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
इस निरीक्षण की समाप्ति पर मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर, डॉ. सीमा शर्मा और अमृतसर स्टेशन के कार्यालय अध्यक्ष, श्री अक्षय कुमार पठानिया को समिति द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए | मंडल रेल प्रबंधक ने समिति को स्मृति चिन्ह के रूप में मंडल की राजभाषा पत्रिका “अमृत दर्पण” का मई 2023 संस्करण प्रदान किया|
समिति ने अंत में यह विश्वास जताया कि दोनों कार्यालय संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिवेदनों पर जारी महामहिम राष्ट्रपति जी के आदेशों का अनुपालन करेंगे और राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेंगे तथा कार्यालय की आगामी राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में इसका मूल्यांकन कर समिति सचिवालय को अविलंब सूचित करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन धर्म की रक्षा और संस्कृति का प्रचार करना संतों का उद्देश्य : महंत राजेंद्र पुरी

Fri May 12 , 2023
सनातन धर्म की रक्षा और संस्कृति का प्रचार करना संतों का उद्देश्य : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जग ज्योति दरबार में निरंतर चल रही है 41 दिवसीय पंच धूणी अग्नि तपस्या। कुरुक्षेत्र, 12 मई : तीर्थों की संगम स्थली धर्मनगरी के जग […]

You May Like

Breaking News

advertisement