![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230513-WA0035-1024x576.jpg)
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है ज्यादा से ज्यादा केसों का निपटारा :रजनीश।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 13 मई : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश शर्मा ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी के मार्गदर्शन में डीएलएसए की तरफ से न्यायालय परिसर कुरुक्षेत्र, शाहाबाद और पिहोवा में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य आमजन के लंबित केसों का उचित माध्यम से निपटारा करना है। आमजन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने केसों का निपटारा करवा सकते है। इस प्रकार बिना कोई ज्यादा पैसा खर्च किए मध्यस्थता के माध्यम से केसों का निपटारा होने से दोनों पक्षों को फायदा होता है। आमजन अपने लंबित मामलों, जिनमें दुर्घटनाओं के दावे, चैक बाउंस, बैंक वसूली आदि मामलों शामिल है, को राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से सुलझा सकते है। राष्ट्रीय लोक अदालते विवादों के निपटान का प्रभावी तरीका है, जिससे लंबित मामलों में कमी आ सकती है। सीजेएम नितिन राज ने कहा कि डीएलएसए द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है ताकि आमजन को इसका फायदा मिल सके। इसके साथ-साथ डीएलएसए द्वारा विभिन्न कानूनी जागरूकता शिविरों के माध्यम से भी आमजन को विभिन्न विषयों पर जानकारी देकर जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे है।