अमेरिका के सफल व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने वर्षों बाद भारत की धरती पर मनाया मदर्स डे

अमेरिका के सफल व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने वर्षों बाद भारत की धरती पर मनाया मदर्स डे।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अमेरिका के अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने मदर्स डे पर की पूजा अर्चना।

कुरुक्षेत्र, 14 मई : करीब तीन दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जा कर अमेरिका के विभिन्न राज्यों में जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज का सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी को वर्षों बाद इस बार अपनी माता जी प्रकाश जोशी के साथ मदर्स डे मनाने का अवसर मिला। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुनीता जोशी, हिसार से आए भाई डा. श्याम सुंदर जोशी एवं भाभी डा. मृदुला जोशी भी मौजूद थे।
अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी., वर्जीनिया, बाल्टीमोर, मेरीलैंड इत्यादि स्टेट में सफल व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के सैक्टर 5 में स्थित अपने भारतीय आवास पर सर्वप्रथम मां का आशीर्वाद लेने के उपरांत पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि वर्षों पहले अमेरिका में जाने की अनुमति एवं आशीर्वाद भी माता जी से ही मिला था। जबकि पिता जी स्व. लक्ष्मी चंद जोशी जी उन्हें अमेरिका भेजने को तैयार नहीं थे। जोशी ने कहा कि वह आज अमेरिका में जो भी उपलब्धियां हासिल कर सके हैं वह सब कुछ मां के आशीर्वाद और प्रेरणा से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके पूरे परिवार में अमेरिका में रह कर भी आज जो भारतीय संस्कार हैं। वह सब माता जी की प्रेरणा से ही है। जोशी ने बताया कि उनका पूरा परिवार मां दुर्गा का भक्त है और अमेरिका में रहकर भी मां दुर्गा की ही पूजा करता है। माता प्रकाश जोशी की प्रेरणा से ही अमरीका में जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज अर्थात जय माता दी के नाम से संचालित है। अमेरिका में जे.एम.डी. डिपार्टमेंटल स्टोर, जे.एम.डी. रियल एस्टेट, जे.एम.डी. म्यूजिक, जे.एम.डी. फर्नीचर इत्यादि नामों से विभिन्न कंपनियों का संचालन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी दूसरी बार दुबई में आयोजित टीफ़ा अवार्ड समारोह में सम्मानित हुए हैं। इस मौके पर भारत माता की जय के घोष के बीच जोशी सम्मानित हुए।
अमेरिका के सफल व्यवसायी कुरुक्षेत्र में मदर्स डे पर अपनी माता जी प्रकाश जोशी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूजा करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेम महाविद्यालय के हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का किया अवलोकन एवं निरीक्षण

Sun May 14 , 2023
प्रेम महाविद्यालय के हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का किया अवलोकन एवं निरीक्षण। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : केशीघाट स्थित ऐतिहासिक प्रेम महाविद्यालय की स्थापना महान समाजसेवी व त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप द्वारा अपनी 23 वर्ष की आयु में सन् 1909 में पंडित मदनमोहन […]

You May Like

Breaking News

advertisement