बोर्ड परीक्षा परिणाम में अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थी सम्मानित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
16 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक व 43 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक लिए।
कुरुक्षेत्र, 16 मई : ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने सिद्ध किया है। कुरुक्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारसा का परिणाम 97 प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यवान शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के 84 विधार्थियों परीक्षा दी थी। जिसमें से 81 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम 43 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए तथा 16 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए हैं। इस लिए विद्यालय के सभी स्टाफ के सदस्यों ने बड़ी प्रसन्नता व्यक्त की एवं समस्त ग्राम वासियों ने भी सारे स्टाफ की सराहना की।
विद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य तथा जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सत्यवान शर्मा।