बरेली: एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी हुआ फरार

एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी हुआ फरार

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : थाना बीसलपुर निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, विगत दिवस महिला ने एसएसपी से व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने का मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार थाना बीसलपुर के पीलीभीत निवासी महिला ने बताया कि पिछले साल 2022 में महिला बरेली अपनी बहन के घर आई थी। वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। धिरे-धिरे दोनों फोन पर बात करने लगे। व्यक्ति महिला पर दवाब बनाने लगा कि वह अपने पति को तलाक दे दे और वह महिला से विवाह कर लेगा। महिला के मना करने पर व्यक्ति महिला के पति को फोन कर उसे महिला के प्रती भड़का दिया। जिसके बाद 17 नवंबर 2022 को महिला के पति ने महिला को तलाक दे दिया। पति से तलाक होने के बाद महिला अपनी बहन के घर रहने लगी।
महिला ने बताया कि जनवरी 2023 को उस व्यक्ति ने महिला को एक होटल के एक कमरे में बुलाया और उसे खाने में नशीला पदार्थ खीला दिया, जिस के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए वह महिला को बार बार होटल में बुला कर दुष्कर्म करने लगा। वहीं महिला ने बताया कि वह गर्भवती हो गई थी जब महिला ने व्यक्ति से विवाह करने को कहा तो उसने गर्भपात करने का दवाब बनाने लगा। महिला ने गर्भपात करवा लिया। जिसके कुछ समय बाद महिला फिर से गर्भवती हो गई। जब महिला ने दोबारा व्यक्ति से विवाह करने को कहा तो व्यक्ति ने कहा मैं अपने घर वालों को राजी कर लूं फिर शादी कर लेंगे। उसके बाद व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर लिया। महिला ने जब उसके परिवार वालों को फोन लगाया तो वह लोगा कहने लगे कि उससे दूर रहो नहीं तो जान से मार देंगे। इस मामले में मंगलवार को महिला ने एसएसपी से व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: हिंदू जागरण मंच ने युवतियों को निशुल्क दिखाई द केरल स्टोरी फ़िल्म जबरन धर्मांतरण पर बनाई गई है मूवी

Wed May 17 , 2023
हिंदू जागरण मंच ने युवतियों को निशुल्क दिखाई द केरल स्टोरी फ़िल्म जबरन धर्मांतरण पर बनाई गई है मूवी दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : प्रसाद सिनेमाघर में मंगलवार को हिंदू जागरण मंच द्वारा द केरल स्टोरी फ़िल्म निशुल्क दिखाई गई। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने बताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement