दहेज के लिए मूकबाधिर महिला को सास-ससुर और देवर ने पीटा
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : थाना बारादरी निवासी महिला ने अपनी मूक बधिर पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला ने महिला थाने में उसकी पुत्री के ससुराल वालों पर कार्यवाही की मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार थाना बारादारी के संजय नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह थाना दातागंज निवासी बबलू के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री सुन व बोल नही सकती, जो कि उसके ससुराल वालों को पहले ही बता दिया गया था। 2 जनवरी 2023 को महिला अपनी पुत्री से मिलने उसके घर गई थी। वहां उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे थे। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो ससुराल वाले बोले कि 50 हजार और दहेज दो नही तो तेरी बेटी को ऐसे ही मारते रहेंगे। जिसके बाद महिला अपनी बेटी को घर वापस ले आई। वहीं, मंगलवार को महिला ने महिला थाने में ससुराल वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की हैं।