डा. सतीश चंद्र आश्री की पुण्यतिथि पर परिवार ने साधु संतो को फल वितरित किए।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र : देश की सुप्रसिद्ध सामाजिक व धार्मिक संस्था श्री गीता धाम कुरुक्षेत्र में भारतीय जनसंघ के ओल्ड करनाल जिला के अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र जिला भाजपा के विभिन्न उच्च पदों पर रहे स्वर्गीय वयोवृद्ध भाजपा नेता रहे इंजीनियर डॉ. सतीश चंद्र आश्री की 25 वी पुण्यतिथि के अवसर पर साधुसंतों को फल वितरित किये गए और अनेक गणमान्य हस्तियों द्वारा उन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया । नमन करने वालो में वीर अर्जुन के मुख्य संपादक अनिल नरेन्द्र , मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, कुरुक्षेत्र जिला भाजपा के विस्तारक नरेन्द्र डाबला, भाजपा नेता वीरेंदर शर्मा व रोहताश राणा,पत्रकार संगीता चौधरी, जसबीर दुग्गल , केवल कृष्ण, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता रन सिंह मान, पत्रकार विनोद महला , पत्रकार शिवानी, वरिष्ठ पत्रकार मेवा सिंह राणा, डॉ. ब्रजेश साहनी, सूर्य कांत वशिष्ठ, पत्रकार नरेश वधवा, संजय गर्ग, जगमोहन जुल्का मुख्य रूप से शामिल थे। पुण्यतिथि के आयोजक पवन आश्री ने बताया कि उन के स्वर्गीय पिता डॉ. सतीश चंद्र आश्री हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय डॉ. मंगलसेन जी के खास साथी थे और हरियाणा के हितों के लिये उन्होंने जेले भी काटी ओर अपना समस्त जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया था।