सीजेएम नितिन राज ने किया प्रेरणा वृद्धाश्रम का दौरा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 18 मई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने प्रेरणा वृद्ध आश्रम का दौरा किया। इस दौरान सीजेएम ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनकी समस्याओं को भी सुना। सीजेएम ने सभी बुजुर्गों को डीएलएसए द्वारा दी जाने वाली कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने बताया कि यहां पर करीब 15-20 बुजुर्ग रहते है और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। सीजेएम ने आश्रम संचालकों को निर्देश दिए कि आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्ग को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए और सभी का नियमित स्वास्थ्य चैकअप भी करवाया जाए। प्रेरणा वृद्घ आश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने सीजेएम का आश्रम में पहुंचने पर स्वागत किया और आश्रम की तमाम गतिविधियों की जानकारी दी है। इस मौके पर वृद्ध आश्रम की संचालक रेनू खुंगर सहित आश्रम के सभी बुजुर्ग मौजूद थे।