भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय 11 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ का हुआ आगाज,निकली विशाल कलश यात्रा
रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
जालौन:कोंच में भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ कोंच नगर क्षेत्र के ग्राम चांदनी में में ग्यारह कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।कोंच नगर के गल्ला मंडी परिसर से गाजे बाजे के साथ मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महिला श्रद्धालु माथे पर मंगल कलश यात्रा लेकर जहां जयकारा लगाते हुए चल रही थी, वही पुरुष श्रद्घालु डीजे की धुन पर झूमते नाचते चल रहे।
आपको बता दें कि 11 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ कमेटी के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर चारधाम उज्जैन शांति स्वरूपनंद गिरि महाराज सहित क्षेत्रीय माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें दूरदराज से भी श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा कोंच गल्ला मंडी परिसर से निकली जो मार्कंडेश्वर तिराहा होते हुए रेलवे फाटक,कमला नेहरू बालिका कालेज,सागर चौकी,अमर चंद्र इंटर कालेज, बजरिया के रास्ते होते हुए ग्राम चांदनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर यज्ञ स्थली पहुंची। वही मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर उज्जैन ने बताया कि 19 मई से 25 मई तक सात दिवसीय 11कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ आयोजित होगा। जिसमें प्रतिदिन देर शाम विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक भजन कीर्तन, रासलीला, कथा वाचन इत्यादि का आयोजन होगा। यज्ञ को लेकर यज्ञ मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं लोगों के मनोरंजन और खाने पीने के लिए मेला एव॔ स्टॉल भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए यज्ञ कुंड एवं यज्ञ स्थल को विराट रूप से सजाया गया है। यजमानो की बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर गौरीशंकर चबोर परीक्षित, केन्द्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा,नपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,सुनील कांत तिवारी,साकेत शांडिल्य,सुनील शर्मा, अमित उपाध्याय,रवि गोतम प्रधान सहित हजारो लोग शामिल रहे।