श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शनि जयंती पर हुआ सूर्यपुत्र शनिदेव पूजन व भंडारे का आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
विश्व कल्याण के लिए की गई शनिदेव की आराधना।
कुरुक्षेत्र, 19 मई : ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर मारकण्डा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में वट सावित्री एवं शनि जयंती पूजन विधिवत संत महापुरुषों द्वारा किया गया। इसी अवसर पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में नवग्रह मंदिर के साथ शनि शिला पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सूर्यपुत्र शनिदेव का पूजन एवं तेलाभिषेक किया गया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी बुरा या अच्छा कार्य शनिदेव से छिपा हुआ नहीं है। शनि जयंती पर शनिदेव की पूरे विधि-विधान एवं भक्ति भाव से पूजा अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वट सावित्री पूजन के साथ शनि जयंती है। उन्होंने बताया कि मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही शनिदेव उसे वैसा ही फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों की सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शनि जयंती पर महंत जगन्नाथ पुरी के साथ शनि शिला पर सुरेश कुमार मेघा माजरा, नीलम देवी, रजविंदर कौर, अन्नू देवी, सचिन कुमार, रोहित कुमार, महिंद्र पाल धीमान, अमरजीत कौर, पलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह व सोनी इत्यादि ने विधिवत पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।
शनि शिला पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य श्रद्धालु पूजन करते हुए।