थाना अतरौलिया
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व का विवरण –
दिनांक 19.04.2023 को वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की नाबालिग पुत्री दिनांक 16.04.2023 को खेत से कहीं चली गयी है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/23 धारा 363 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी पीड़िता, बयान पीड़िता व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी व अभियुक्त लवकुश कश्यप पुत्र शिवप्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी गनेशपुर पोस्ट खानपुर मलोह थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 20.05.2023 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त लवकुश कश्यप पुत्र शिवप्रसाद निवासी गनेशपुर पो0 खानपुर मलोह थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को अतरौलिया बस स्टैण्ड से समय करीब 06.20 बजे गिरफ्तार किया गया। । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 108/23 धारा 363/366/376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त–
लवकुश कश्यप पुत्र शिवप्रसाद निवासी गनेशपुर पो0 खानपुर मलोह थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़