जीवन में सभी दिन एक समान नहीं होते हैं, मनुष्य जीवन परिवर्तनशील है : महंत जगन्नाथ पुरी

जीवन में सभी दिन एक समान नहीं होते हैं, मनुष्य जीवन परिवर्तनशील है : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष -9416191877

कुरुक्षेत्र, 22 मई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि मनुष्य जीवन में सब दिन एक जैसे नहीं होते है। समय बदलता रहता है तो शरीर और परिस्थितियों में भी परिवर्तन होते हैं। प्राणी जीवन की आयु बढ़ने से शारीरिक शक्ति घटती जाती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वृद्धावस्था में उठना, बैठना, चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि वक्त के साथ बड़े बड़े शक्तिशाली भी शारीरिक तौर पर ढल जाते हैं। भारी भारी वजन उठाने वाले लोग भी वृद्धावस्था में हल्का सा वजन नहीं उठा पाते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के बल का अभिमान नहीं करना चाहिए। समय आने पर सब कुछ क्षीण हो जाएगा। मनुष्य जीवन का हमेशा समाज और मानव सेवा में सदुपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर दीपेंद्र ठाकुर, नसीब सिंह, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, विजय कुमार तथा मनोहर लाल इत्यादि भी मौजूद थे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: मेंहनगर किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को देवईत बाजार से गिरफ्तार

Tue May 23 , 2023
मेंहनगर पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को देवईत बाजार से किया गिरफ्तार* वादीनी द्वारा तहरीर दिया गया कि अपने घर से इन्टर कालेज पढ़ने जा रही थी तो रास्ते मे व गाँव का अरविन्द राजभर पुत्र सहंगू राजभर व महेन्दर यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी उषमापुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement