आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना अहरौला और फूलपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण


पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना अहरौला और फूलपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण
आज दिनांक- 23.05.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना अहरौला और फूलपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा निम्न दिशा-निर्देश दिये गये –
➡ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा सर्वप्रथम पहुंचकर गार्द की सलामी ली गयी।

निरीक्षण थाना अहरौला:-
➡थाना कार्यालय के अभिलेखों (भूमि विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, बीट बुक, जन सुनवाई रजिस्टर आदि) का निरीक्षण किया गया।
➡थाना परिसर की साफ-सफाई ठीक मिली।

➡रसोइघर का उद्घाटन किया गया।
➡आरक्षीयो के बीट बुक चेक कर उनके क्षेत्र के अपराधियों के बारे में पूछा गया।

निरीक्षण थाना फूलपुर:-
➡थाना कार्यालय के अभिलेखों (भूमि विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, बीट बुक, जन सुनवाई रजिस्टर आदि) का निरीक्षण किया गया।
➡थाना परिसर की साफ-सफाई ठीक पायी गयी।
➡पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाने के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को साफा प्रदान कर वार्ता किया गया।
➡आरक्षयो से शस्त्र खोलने/जोड़ने की कार्यवाही करायी गयी।
➡दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ थाना पुलिस से बल्वा ड्रिल की कार्यवाही करायी गयी।
➡दुर्वासा में अस्थायी पुलिस चौकी का उद्घाटन कर हल्का प्रभारी उ0नि0 अशोक मौर्या को चौकी प्रभारी बनाया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: विजय जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाला गैंगेस्टर का वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

Tue May 23 , 2023
थाना बिलरियागंज विजय जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाला गैंगेस्टर का वाँछित अभियुक्त गिरफ्तारसंक्षिप्त विवरण –दिनांक 13.05.2023 को नगर निकाय चुनाव में विजेता सभासद प्रत्याशी अनवार अहमद पुत्र अलीकदर निवासी अलाउद्दीनपट्टी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के द्वारा अपने साथियों/सहयोगियों के साथ जुलूस निकालकर हुड़दंग करते हुए रास्ता रोककर अनवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement