भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा पांचवी पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में श्री हंसराज विद्या मंदिर में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा पांचवी पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में श्री हंसराज विद्या मंदिर में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 27 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा पांचवी पातशाही श्री गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य मे एक कार्यक्रम का आयोजन श्री हंसराज विद्या मंदिर,नजदीक अकाल गड़ गुरुद्वारा सर्कुलर रोड ,फिरोजपुर शहर में किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्रीय गान वन्देमातरम से किया तत्पश्चात विद्यार्थियों ने सामुहिक कविता और श्रीमति जनक चौधरी ने गुरुओं की शहादत पर कविता पेश की। विद्यार्थियों के लिए प्रश्न प्रतिस्पर्धा कराई गई। जीतने वालों को सम्मानित किया गया। श्री कुलभुषन गौतम,सतीश ग्रोवर ने गुरुओं की शहादत पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता डाक्टर रामेश्वर सिंह ने गुरुओं के इतिहास और शहादत के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर परिषद के प्रधान श्री सुभाष चौधरी ने मुख्य वक्ता डॉ रामेश्वर सिंह, परिषद के सदस्यों, स्कूल के प्रिंसिपल श्री उदय प्रकाश और अन्य अध्यापकों विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया।

इस मौके पर परिषद के सदस्य श्री डी आर गोयल,शाम लाल ककड, विनोद गोयल,सुरेश शर्मा महेंद्र पाल बजाज,शविंदर मछराल,विजय अरोड़ा,सतीश पुरी,प्रकाश चन्द,अमित कुमार,हुक्म चन्द,श्रीमती नरेश ग्रोवर,सुखविंदर बेरी,अरुणा भोला,सुदेश गोयल,शक्ति चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। अन्त मे प्रिन्सिपल श्री उदय प्रकाश ने मुख्य वक्ता,परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉक्टर कुल भूषण त्रिपाठी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ली शपथ

Sun May 28 , 2023
कांग्रेस पार्टी के पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉक्टर कुल भूषण त्रिपाठी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ली शपथ दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आज कांग्रेस पार्टी के महापौर पद के पूर्व प्रत्याशी गुरुजी डॉ कुल भूषण त्रिपाठी ने नगर निगम चुनाव के दौरान बरेली के विकास के लिए किये […]

You May Like

Breaking News

advertisement