जांजगीर-चांपा 31 मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तर मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र रायपुर के वैज्ञानिकों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूजल वैज्ञानिक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड श्री शुभम् प्रकाश दास ने जिले की भूजल प्रबंधन योजना के साथ क्षेत्र की जल गुणवत्ता के मुद्दों और विकसित जल संसाधनों के विषय में जानकारी दी। बैठक में जिले के भूजल मुद्दों और आर्टिफिशियल रिचार्ज स्ट्रक्चर, जल मानचित्रण जानकारी दी गई और स्थायी भूजल उपयोग और मांगों को लेकर चर्चा किया गया। इस अवसर पर भूजल वैज्ञानिक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड सुश्री श्वेता मोहंती, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Next Post
अरोड़ वंश सभा ने श्री अरुट जी महाराज का जन्म दिवस फिरोजपुर शहर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया
Wed May 31 , 2023
You May Like
-
2 years ago
संविदा भर्ती हेतु आवेदन 10 अगस्त तक
-
4 months ago
अग्निवीर सेना भर्ती 2023
-
2 months ago
जिला प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह