श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सदस्यों को 30 जून तक जमा करवाना होगा शुल्क।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदस्यों को शुल्क जमा करवाने के लिए कहा।
कुरुक्षेत्र, 28 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत पंजी कुरुक्षेत्र के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने संस्था के सभी सदस्यों को अपना त्रिवार्षिक अंशदान जमा करवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह राशि 30 जून 2023 तक संस्था के बैंक खाते में जमा करवानी होगी। इतना ही नहीं इस त्रिवार्षिक अंशदान शुल्क को नकद राशि के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सभी सदस्यों को सूचित किया जा चुका है कि वो अपना त्रिवार्षिक अंशदान 31 सौ रुपए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के आई.डी.बी.आई. बैंक खाता नम्बर 0397104000119368 में चैक, ड्राफ्ट, पे आर्डर, आर.टी.जी.एस., एन.ई.एफ.टी. या यू.पी.आई. के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नकद राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी सदस्यों को ये राशि अपने ही बैंक खाते से जमा करवानी होगी। प्रधान ने कहा कि सभी सदस्य 30 जून तक अपना शुल्क अवश्य जमा करवा दें।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता।