व्हीलचेयर व पोलिंग बूथ तक आवागमन के लिए दिव्यांग मतदाता सक्षम ऐप पर कर सकते है आवेदन : सरला

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 16 अप्रैल : चुनाव तहसीलदार सरला ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए समक्ष ऐप लॉन्च किया है, जो इन्हें मतदान केंद्र पर आवागमन के साथ साथ व्हीलचेयर की भी सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए दिव्यांगों को अपने मोबाइल में सक्षम एप डाउनलोड करनी होगी। इस ऐप का प्रयोग करके दिव्यांग सहज एवं सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
चुनाव तहसीलदार सरला ने कहा कि सक्षम ऐप के इंटरफेस को उपयोगकर्ता के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है। सक्षम ईसीआई ऐप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
उन्होंने कहा कि चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। सक्षम ऐप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। ऐप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया भारत में कानून, सामाजिक परिवर्तन और न्यायिक प्रक्रिया पुस्तक का विमोचन

Tue Apr 16 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 16 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कुवि के विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ. सी.आर.जिलोवा और डॉ. बीआर अम्बेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सोनीपत के डॉ. निशांत जिलोवा द्वारा लिखित पुस्तक भारत में कानून, सामाजिक परिवर्तन और न्यायिक प्रक्रिया का विमोचन किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement