सुखधाम आश्रम में त्रिदिवसीय मंथन,चिंतन व संवाद कार्यशाला एक जुलाई से

सुखधाम आश्रम में त्रिदिवसीय मंथन,चिंतन व संवाद कार्यशाला एक जुलाई से।

सेंट्रल डेस्क ब्यूरो – संजीव कुमारी।
संवाददाता वृंदावन – महेश्वर गुरागाई।

वृन्दावन : परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग व भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान-विज्ञान महायज्ञ एवं मंथन, चिंतन व संवाद कार्यशाला का आयोजन 1 से 3 जुलाई 2023 पर्यंत प्रातः 10 से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि पीपाद्वाराचार्य जगद्गुरु बाबा बलराम दास देवाचार्य महाराज के संरक्षण में आयोजित इस आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय विचारक बलवीर पुंज, विशिष्ट अतिथि आगरा मंडल के परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति व राजस्थान के पूर्व डी.आई.जी. (जेल) सुरेन्द्र सिंह शेखावत रहेंगे।
इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण गोस्वामी होंगे।
इस आयोजन के योजना प्रमुख, भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के उत्तर प्रदेश संयोजक लक्ष्मण प्रसाद हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर मंडल ने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भटक कर आए हुए बच्चों की सुरक्षा में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Wed Jun 28 , 2023
फिरोजपुर मंडल ने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भटक कर आए हुए बच्चों की सुरक्षा में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई फिरोजपुर 28 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= लोग अधिकतर लंबी दूरी की यात्रा रेलवे द्वारा करना पसंद करते हैI रेल द्वारा यात्रा करना किफ़ायती के साथ-साथ आरामदायक […]

You May Like

advertisement