मेहनगर में एक दूसरे से गले मिल कर दी ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दी
मेहनगर में गुरुवार को सुबह 6.45पर ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज़ कुल 25 स्थान पर अदा की गई। 18 मस्जिद 7 ईदगाहो पर नमाज पढ़ी गई कुजराहो ,सिंहपुर दरियाबाद, पकड़ी कला ,बीबीपुर, बिशुनपुरा, ऐरा कला सहित कुल 25 स्थान पर नमाज अदा की गई। वही थाना प्रभारी तरवा बसंत लाल ने बताया कि सभी जगहों पर सकुशल बकरीद की नमाज अदा की गई। वही देवइत गांव में भी शांति पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एमाम हसन की देखरेख में मनाया गया वही जगह जगह ईदगाह से लेकर मस्जिद तक फोर्स तैनात रही। व मेहनगर क्षेत्र में कुल 10 जगहों पर नमाज अदा की गई। छः ईदगाह व चार मस्जिद में नमाज अदा की गई। लखराव पोखरा,जाफर पुर, धन्नी पुर सहित सभी गांवों की ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक ईदगाहों के पास पुलिस बल , होमगार्ड के जवान तैनात किए थे। नगर पंचायत द्वारा कस्बे से लेकर ईदगाह तक मार्गो के किनारे साफ सफाई कर चूना का छिड़काव किया गया था।मौके पर उपजिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन ,तहसीलदार राजू कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ,अभिषेक सिंह, शिव कुमार यादव, चेयरमैन पति रामबदन कनौजिया, पूर्व चेयरमैन अशोक चौहान, कमलेश कुमार मधुकर ,सुधु सोनकर वह लिपिक अशोक कुमार दुबे व लेखपाल रमेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।