जग ज्योति दरबार की पहली नशा मुक्त भारत यात्रा निकलेगी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जल्द ही शुरू होगी पहली नशा मुक्त भारत यात्रा : महंत राजेंद्र पुरी।
अपने बच्चों के जन्मदिन पर 5 पौधे लगाने का संकल्प लें।
कुरुक्षेत्र, 29 जून : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी जी ने श्रद्धालुओं को धर्म शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण एवं नशा मुक्ति के बारे में समझाया।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि पर्यावरण और वातावरण साफ सुथरा एवं हरा भरा है तो हमारे लाभ के लिए ही है। पेड़ पौधे कुदरत की सबसे कीमती सौगात है। जो हमारे जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे होते जा रहे हैं कि तापमान धीरे-धीरे 40 डिग्री से बढ़कर 50 डिग्री पार करने कगार पर चला जायेगा। अगर वृक्षों की होने वाली कमी ऐसे ही चलती रही तो यह चिंतनीय स्थिति होगी। इसके समाधान के लिए जग ज्योति दरबार में आए श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया गया कि वे अपने बच्चे या खुद के जन्मदिन पर कम से कम पांच पौधे जरूर लगाएं।
महंत राजेंद्र पुरी ने ने बताया कि इस बार सावन का महीना 30 को बजाए 59 दिन का होने वाला है। यह सावन महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।
महंत राजेंद्र पुरी ने प्रदेश सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत के तहत युवाओं को जागरूक करने के
अभियान को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से जो लोग नशे की आदत में पड़ गए हैं, उन्हें इस आदत से मुक्ति दिलाने के लिए और नशे से दूर रहने के लिए पहली यात्रा का जल्द ही शुभारंभ करने का निश्चय किया गया। पहली यात्रा कुरुक्षेत्र के शाहबाद हल्के के गांव तंगोर, नलवी, बिजडपुर से निकाली जाएगी।
महंत राजेंद्र पुरी श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए।