पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
महंत बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की भावना से आश्रम में होते रहते है धार्मिक अनुष्ठान।
पिहोवा 30 जून : श्री गोविंदानंद आश्रम में परम पूज्य महंत बंशीपुर जी महाराज के सानिध्य में एक मास तक श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी देते हुए आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की प्रति दिन सांय 5 बजे से 6 : 30 बजे तक सुंदरकांड पाठ श्री गोविंद आनंद आश्रम में किया जा रहा है जिसमे काफी संख्या में महिला मंडली भी श्रद्धा भाव से इस आयोजन में भाग ले रही है।
आश्रम में पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास कन्या पूजन और संक्रांति भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है जिसमे सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम में आगमन होता है और विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है।