गोविंदानंद आश्रम में ब्राह्मणों को भोजन करवाकर मनाया कन्या मनिक का जन्मदिन

गोविंदानंद आश्रम में ब्राह्मणों को भोजन करवाकर मनाया कन्या मनिक का जन्मदिन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्याओं की होती है पूजा।
प्रतिदिन हो रहा सुंदरकांड पाठ।

महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज एवं महंत बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की भावना से आश्रम में होते रहते है धार्मिक अनुष्ठान और कन्या पूजन।
कन्याओं का जन्मदिन भी मनाया जाता है आश्रम में।

पिहोवा 1 जुलाई : श्री गोविंदानंद आश्रम में परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज एवं महंत बंशीपुर जी महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान कन्या पूजन के साथ कन्याओं का जन्मदिन भी मनाया जाता है।
आज द संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील गुप्ता एवं माता साक्षी गुप्ता ने अपनी पुत्री मनिक गुप्ता का जन्मदिन आश्रम में ब्राह्मणों को भोजन के साथ जरूरतमंदों के लिए विशाल भंडारे के साथ मनाया गया। आश्रम में एक मास तक श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है यह जानकारी देते हुए आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की प्रति दिन सांय 5 बजे से 6 : 30 बजे तक सुंदरकांड पाठ श्री गोविंद आनंद आश्रम में किया जा रहा है जिसमे काफी संख्या में महिला मंडली भी श्रद्धा भाव से इस आयोजन में भाग ले रही है।
आश्रम में पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास कन्या पूजन और संक्रांति भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है जिसमे सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम में आगमन होता है और विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। आश्रम में कन्याओं का जन्मदिन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और भंडारा होता है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ओषण अत्रि सचिव राजेश गर्ग, निवेश सिंगला, सरविंदर सेतिया,प्रिंस गर्ग, विकास ,साहिल मित्तल, शुभम विज व शुभम गुप्ता के इलावा महिला मंडली इत्यादि मौजूद रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली:उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश पर जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार के दिशा-निर्देश में अपर जिला जज ने केंद्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण

Sun Jul 2 , 2023
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश पर जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार के दिशा-निर्देश में अपर जिला जज ने केंद्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश पर जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार के दिशा निर्देशन में […]

You May Like

advertisement