फिरोजपुर छावनी में पिछले 6 माह से और फिरोजपुर शहर में पिछले 4 वर्षों से फिरोजपुर फाउंडेशन की ओर से चल रही मुफ्त में लंगर सेवा
फिरोजपुर 02 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
फिरोजपुर छावनी में फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा द्वारा चलाई जा रही लंगर सेवा को 6 माह पूरे हुए। यहां पर जिक्र योग है कि फिरोजपुर लंगर सेवा पिछले 4 वर्षों से लगातार गरीब, बेसहारा व्यक्तियों, मरीजों और उनके परिजनों के लिए सिविल हस्पताल फिरोजपुर की ट्रामा वार्ड के बाहर रोजाना दो वक्त का लंगर मुफ्त में बांट रहे हैं और यही लंगर सेवा पिछले 6 माह से फिरोजपुर छावनी में भी चल रही है। श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि यह सभी दानी सज्जनों के सहयोग से हो पा रहा है।