श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भव्य गुरु पूर्णिमा समारोह का हुआ आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
महंत जगन्नाथ पुरी ने अभिषेक के उपरांत दी शिष्यों को दीक्षा।
महर्षि वेदव्यास के जन्मोत्सव पर मनाते हैं गुरु व्यास पूर्णिमा : महंत जगन्नाथ पुरी।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ पूजन।
कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी आस्था एवं भक्तिभाव के साथ श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में भव्य गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी पृथ्वी पुरी एवं अन्य शिष्यों ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर माल्यार्पण किया। साथ ही महंत जगन्नाथ पुरी से दीक्षा ग्रहण की।
श्रद्धालुओं ने पूजन के उपरांत श्रद्धानुसार गुरु रूप में महंत जगन्नाथ पूरी को वस्त्र व अन्य दक्षिणा भेंट दी। उन्होंने बताया कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया इस दिन से ऋतु परिवर्तन भी शुरू होता है। इस दिन वायु की परीक्षा करके आने वाली फसलों का अनुमान भी किया जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करता है और उसे यथाशक्ति दक्षिणा,पुष्प,वस्त्र आदि भेंट करता है।
गुरु पूर्णिमा अवसर पर श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में महंत जगन्नाथ पुरी ने श्रद्धालुओं देवा सिंह राणा, सुभाष राणा, मुकेश राणा, शुभम राणा, प्रताप सिंह राणा, दर्शन सिंह, सोनू, मंजीत, देव कौर, सुमन, मान सिंह, राम कुमार सैनी व पल्लवी इत्यादि के साथ पवित्र शिवलिंग पर रुद्राभिषेक भी किया। इस अवसर पर भाना राम, बिल्लू पुजारी, मनदीप, राम कुमार, रीटा, शांति देवी, रानी देवी, कविता शर्मा, अनुराधा त्यागी, व दामिनी इत्यादि भी मौजूद रहे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रुद्राभिषेक करते हुए तथा महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।