भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा महिला वर्ग के सहयोग से आत्मनिर्भर योजना अनुसार 7 लड़कियों का ब्यूटीशियन ट्रेनिंग कोर्स के लिए किया गया चयन
फिरोजपुर 05 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर द्वारा महिला विंग के सहयोग से आत्मनिर्भर योजनानुसार 7 लड़कियो को ओमेगा हेयर ब्यूटी और सपा, नजदीक ईजी डे, मलवाल रोड, फिरोजपुर शहर मे ब्यूटीशियन ट्रेनिंग कोरस के लिए नामांकित किया है ताकि लड़कियो को ट्रेनिंग दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके और स्वयंरोजगार प्राप्त करने के लिए काबिल बन सके।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्य श्रीमति सन्गीता बजाज,नरेश ग्रोवर,शक्ति चोपड़ा,शशि बजाज, श्री रमण शर्मा,सुभाष चौधुरी विजय अरोड़ा,शिवेन्द्र मछराल,सुरेश शर्मा ओर महिंद्र पाल बजाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।