सावन के पहले बुधवार को महादेव और पार्वती पुत्र गणेश जी की पूजा से जीवन सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल होता है : महंत जगन्नाथ पुरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रहा है सावन का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।
कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में सावन महीने का पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक हो रहा है।
बुधवार को शिव भक्तों ने विघ्नहर्ता श्री गणेश, भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन उपरांत पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। इस के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन महीने का हर दिन पूजा के लिए होता है। सावन के सोमवार को देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है तो मंगलवार को देवी पार्वती का मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। ठीक उसी तरह सावन के बुधवार के दिन भगवान भोलेनाथ और पार्वती पुत्र श्री गणेशजी की पूजा करने का विधान है।
उन्होंने बताया कि सावन में बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का प्रिय दिन माना जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, दलजीत व बलजीत इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी सावन पूजन करते हुए तथा अन्य।