राम विलास पासवान के नाम से हो हाजीपुर स्टेशन : मनोज कुमार
राम विलास पासवान का जयंती पर समारोह आयोजित,लगे रामविलास पासवान अमर रहे के नारे
रिपोर्ट मोहम्मद शाहनवाज अता
हाजीपुर(वैशाली)राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली एवं दलित सेना द्वारा हाजीपुर के वीर शैलेश चौक पर लोजपा एवं दलित सेना के संस्थापक, पदम् भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की 77वीं जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा रामविलास पासवान का नाम रहेगा,रामविलास पासवान अमर रहे का नारा गूंज उठा।मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रालोजपा विधान पार्षद भूषण कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की विचार धारा पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज निरंतर काम कर रहे हैं।हम सभी को मिलकर उनके सहयोग में तत्पर रहना चाहिए।दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा ने कहा की स्वर्गीय रामविलास पासवान जीवन भर दलित,शोषित एवं वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे।स्वर्गीय रामविलास पासवान अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया।एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।रालोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने केंद्र सरकार से स्वर्गीय रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग के साथ ही हाजीपुर स्टेशन का नाम बदलकर स्वर्गीय रामविलास पासवान के नाम से करने की मांग की। मौके पर मुख्य रूप से दलित सेना के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान, युवा रालोजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,महिला जिला अध्यक्ष संजू चंद्रा,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पारसनाथ चौरसिया,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,प्रदेश महासचिव कामेश्वर प्रसाद सिंह,राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,सहदेई दलित सेना अध्यक्ष अजय पासवान,प्रदेश महासचिव चंदन गांधी,प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह,दिशा सदस्य सत्यनारायण शर्मा,आशुतोष कुमार पासवान,दशरथ पासवान,ब्रजदेव पासवान,जिला महासचिव बबलू पासवान,छोटे पासवान,बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,प्रदेश सचिव जय प्रकाश गुप्ता नकुल,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,विंदेश्वर पासवान,डॉक्टर सनोज पासवान,अमर कुमार गुड्ड, हाजीपुर सांसद प्रतिनिधि विक्रम चौधरी,मनीष पासवान,सोहन पासवान,रणधीर पासवान,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष देवीलाल पासवान,छात्र प्रधान महासचिव मनोज कुमार पासवान,सांसद प्रतिनिधि लालगंज दिग्विजय चौरसिया,देसरी प्रखंड अध्यक्ष बलिंदर सिंह,राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष सब्बल पासवान,ऋषि पासवान, रविंद्र पासवान, महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, नंदकिशोर,नागेंद्र पासवान,भोला शंकर पासवान,हाजीपुर नगर अध्यक्ष मुकेश यादव,छात्र राजापाकर अध्यक्ष रत्नेश कुमार राम,सरपंच सोहन पासवान,छात्र जिला उपाध्यक्ष विवेक भारती,ई सुमन ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
साथ में फोटो