सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का रामबाण है पार्थिव शिवलिंग अभिषेक : महंत जगन्नाथ पुरी

सावन में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का रामबाण है पार्थिव शिवलिंग अभिषेक : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में संत महापुरुषों ने किया पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन महीने का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक संत महापुरुषों एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया गया।
वीरवार को अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी स्वामी संतोषानंद, स्वामी दीप राज इत्यादि के साथ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया तथा उसके उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के उपरांत मंदिर परिसर में यज्ञ में श्रद्धालुओं और संत महापुरुषों ने सर्वकल्याण की भावना से आहुतियां दी।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है क्योंकि शिव भक्तों द्वारा आस्था व भक्ति भाव से साधारण तरीके से किए गए इस अभिषेक से भगवान भोलेनाथ बहुत अधिक प्रसन्न हो कर कृपा करते हैं। उन्होंने बताया कि सावन महीने में तो भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पार्थिव शिवलिंग अभिषेक व पूजन रामबाण है।
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहाकि देवादिदेव महादेव ब्रह्मांड में घूमते रहते हैं। कभी माता पार्वती के साथ होते हैं तो कभी कैलाश पर विराजते हैं लेकिन भगवान शिव अपने भक्तों से कभी दूर नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि सावन भगवान शंकर को सबसे प्रिय महीना है तो इस समय अपने परिवार के साथ अपने भक्तों के सबसे निकट होते हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, कमल अरोड़ा, मान्या, सुरेंद्र कौर, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, जगदीश व जस्सी इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी श्रद्धालुओं को सावन पूजन करवाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में है महामृत्युंजय जाप का विशेष महत्व, अकाल मृत्यु से बचाता है महामृत्युंजय मंत्र का जाप : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Thu Jul 6 , 2023
सावन में है महामृत्युंजय जाप का विशेष महत्व, अकाल मृत्यु से बचाता है महामृत्युंजय मंत्र का जाप : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में सावन महामृत्युंजय जाप का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं […]

You May Like

advertisement